
- इस कार ने 2015 में पहली बार दी थी देश में दस्तक
- 12 लाख से ज़्यादा यूनिट्स की हो चुकी है बिक्री
हुंडई की बेहद लोकप्रिय कार, क्रेटा ने भारतीय बाज़ार में दस साल का सफ़र पूरा कर लिया है। साल 2015 में इस कार ने देश के बाज़ार में अपनी ऐंट्री मारी थी, जिसके बाद से अब तक लगभग 12 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा हासिल कर लिया है। यह एसयूवी इन दिनों काफ़ी पसंदीदा कार मॉडल्स में एक है।

मौजूदा वक़्त में तीसरे ज़नरेशन वाली क्रेटा बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे बीते सालों में कई अपडेट्स दिए गए हैं, जो आधुनिक तकनीक और फ़ीचर्स से लैस है। जहां पहली ज़नरेशन वाली क्रेटा 2015 में आई थी, वहीं, 2020 में क्रेटा का दूसरा ज़नरेशन वाली मॉडल आया था। इसके अलावा तीसरे ज़नरेशन वाली इस एसयूवी को पिछले साल 2024 में उतारा गया था। हुंडई ने क्रेटा के दो स्पेशल इडिशन भी लॉन्च किए हैं, इसमें नाइट इडिशन 2022 और एड्वेंचर इडिशन को 2024 में उतारा जा चुका है।

इंजन विकल्प के तौर पर क्रेटा दो पावरट्रेन में उपलब्ध है। इसमें पेट्रोल और डीज़ल इंजन विकल्प शामिल है। इसकी शुरुआती क़ीमत 11.11 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। जबकि इस एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन 17.99 लाख रुपए की (एक्स-शोरूम) क़ीमत पर मिल जाएगा।
अनुवाद - शोभित शुक्ला

















































